{"_id":"62b456774ed62134be1f151c","slug":"hardoi-news-pharmacist-suspended-for-taking-money-for-making-wrong-medical-report-hardoi-news-knp703794051","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट बनाने के लिए रुपये लेने वाला फार्मासिस्ट निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट बनाने के लिए रुपये लेने वाला फार्मासिस्ट निलंबित
विज्ञापन
पाली। पीएचसी में रुपये लेने के बाद गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने के मामले को संज्ञान में लेकर सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने गुरुवार को फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला निवासी निशा का मंगलवार की शाम पड़ोसी से विवाद हो गया था। मारपीट में उसके सिर में चोट लगी थी। पुलिस ने उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए पीएचसी भेजा था।
निशा के मुताबिक पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट अवधेश यादव ने उससे सिर की चोट के साथ एक अन्य चोट बढ़ाने के नाम पर 2000 रुपये मांगे। निशा ने फार्मासिस्ट को 500 रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन
बाकी रुपये बुधवार की सुबह देने की बात हुई थी। बुधवार की सुबह सीएचसी पहुंचने पर फार्मासिस्ट ने उसे रुपये लेने के बाद सामान्य रिपोर्ट थमा दी थी।
इस पर महिला ने अस्पताल में हंगामा किया था। मामला तूल पकड़ते देख फार्मासिस्ट अपने कक्ष में चला गया। इसके बाद दूसरे कर्मचारी से महिला को रुपये वापस करा दिए।