फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,person,5500 counting,hand over,500 table

5500 मतगणना कार्मिकों के हवाले 500 टेबलें

Sat, 01 May 2021 05:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,person,5500 counting,hand over,500 table
हरदोई। जिले के 19 मतगणना स्थलों पर तैयार की गईं 500 मेजों को रविवार सुबह 5500 मतगणना कार्मिकों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से मतगणना कार्मिकों को मतगणना स्थलों के गेटों से प्रवेश दिलाया जाएगा।
किसी को भी फोन, पान मसाला या कोई भी इलेक्ट्रानिक वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 19 मतगणना स्थलों पर 500 टेबल लगाई गईं हैं। एक टेबल पर पांच कार्मिक होंगे।
एक सुपरवाइजर व चार अन्य सहायक होंगे। मतगणना कक्ष में एक एआरओ भी मौजूद रहेगा। एक शिफ्ट में 550 मतगणना पार्टियां होंगीं। जिसमें करीब 2500 कार्मिक होंगे। दो शिफ्टों में 5000 एवं 10 प्रतिशत 500 रिजर्व में होंगे।
विज्ञापन

इंसेट
कुछ इस तरह तैयार मतगणना पार्टियां
विकास खंड मतगणना मेजें
अहिरोरी 32
बावन 31
बेंहदर 24
भरावन 27
भरखनी 34
बिलग्राम 30
हरियावां 22
हरपालपुर 27
कछौना 21
कोथावां 23
मल्लावां 17
माधौगंज 25
पिहानी 28
सांडी 23
सुरसा 30
शाहाबाद 28
संडीला 27
टडिय़ावां 25
टोडरपुर 26
इंसेट
19 मतगणना स्थलों पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में 500 टेबलों की व्यवस्था की गई है। सबसे अधिक टेबल भरखनी, अहिरोरी ब्लाक में लगाई गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी टेबलों पर शत प्रतिशत गिनती होने में अन्य ब्लाकों की अपेक्षा इनमें समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि 19 ब्लाकों के मतगणना केंद्रों पर 500 मेज लगाईं गईं हैं। जिसमें सबसे अधिक मेंजों की व्यवस्था भरखनी ब्लाक में की गई है।

यहां 34 मतगणना मेज लगाईं गईं हैं। इसके बाद अहिरोरी में 32 मेजों पर मतगणना की व्यवस्था की गई है। इसके बाद बावन में 31, सुरसा व बिलग्राम में 30-30 मेजों की व्यवस्था की गई है।
निश्चित रूप से जहां मेजें ज्यादा हैं वहां ग्राम पंचायतें भी अधिक हैं। इसलिए अन्य जगह की अपेक्षा इन ब्लाकों में कुछ समय अधिक लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed