फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Only one teacher in 232 schools, 72 schools without teachers

232 विद्यालयों में एक ही शिक्षक, 72 स्कूल अध्यापकविहीन

Sat, 25 Jun 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Only one teacher in 232 schools, 72 schools without teachers
हरदोई। कार्यशालाओं और प्रशिक्षण के बाद भी विद्यालयों के डाटा कैप्चर फार्मेट (डीसीएफ) पर कई स्कूलों ने गलत आंकड़े भर दिए। इसकी वजह से यू-डायस के डाटा में 72 विद्यालय अध्यापक विहीन प्रदर्शित होने लगे और 232 विद्यालयों में एक ही शिक्षक अंकित हो गया।
विज्ञापन

डीसीएफ के आंकड़ों में ऐसी गड़बड़ियां पाई गई हैं। बीएसए वीपी सिंह ने सभी शिक्षक संकुल व प्रधानाध्यापकों को दो दिनों के अंदर गलतियों में सुधार न होने की स्थिति में वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए ने शनिवार को यू-ट्यूब सत्र में बीईओ, संकुल शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को स्कूल चलो अभियान का लक्ष्य प्राप्त करने, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का आधार प्रमाणीकरण कराने और यू-डायस डाटा फीडिंग में त्रुटियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकित कराने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला कराने के निर्देश दिए।
कहा कि बीईओ कम से कम दो विद्यालयों में प्रतिदिन भ्रमण कर अभिभावकों व ग्रामवासियों को सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed