फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,one degree,mercury,came up,idle has also burnt

एक डिग्री ऊपर आ गया पारा, बेजुबान भी बिलबिलाया

Sat, 01 May 2021 05:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,one degree,mercury,came up,idle has also burnt
हरदोई। कड़क धूप लोगों को मई मेें ही जून के तेवर दिखाने लगी है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को सूरज के कड़े तेवरों से पारा एक डिग्री और ऊपर आ गया। जिससे जनमानस ही नहीं बल्कि बेजुबान तक बिलबिलाने लगे। वह छांव व पानी की तलाश में भटकता दिखाई दिए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ठंडी हवाओं व बदली के बीच हुई। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई लेकिन कुछ ही देर में न सिर्फ बदली गायब हो गई बल्कि सूरज भी अपने तेवर में दिखा।
विज्ञापन

दोपहर होते होते सूरज ऐसा चमका कि पारे ने 40 डिग्री पर पहुंच गया। जिसके बाद जनमानस को तो गर्मी का अहसास हो ही गया। इसके अलावा बेजुबान भी छांव व पानी के लिए भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर के लिए रविवार को भी बदली रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed