फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Om Prakash's advisors mislead him and take him anywhere : Dr. Sanjay Nishad

ओम प्रकाश के सलाहकार उन्हें बहका कर कहीं भी ले जाते हैं- डॉ. संजय निषाद

Sat, 25 Jun 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Om Prakash's advisors mislead him and take him anywhere : Dr. Sanjay Nishad
फोटो-14- डाक बंगले में वार्ता करते राष्ट्रीय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री संजय कु? - फोटो : HARDOI
हरदोई। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को उनके सलाहकार कहीं भी बहका कर ले जाते हैं। यह बात शनिवार को मछुआ समुदाय के कार्यक्रम में पहुंचे मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने कही।
विज्ञापन

पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में शनिवार को पत्रकारों के साथ वार्ता में ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उम्मीद करते हैं कि वह अब मर्यादित भाषा का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

वह हमारे भाई हैं पर क्या बताया जाए उनके जो सलाहकार हैं। वह उन्हें बहका कर कहीं भी ले जाते हैं। वह सुबह चाय किसी की पीते हैं, जलेबी किसी दूसरे की खाते हैं, खाना किसी और का खाते हैं, शाम को बतियाने चौथे व्यक्ति के पास जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले मंत्री ने निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रचार प्रसार किया जाए।

इसके बाद रसखान प्रेक्षागृह में लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मछुआ दुर्घटना बीमा योजना में पंजीकरण करा सकते है। पॉलिसी में मृत्यु और स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 50 हजार रुपये दिये जाते हैं।
उन्होंने 17 मत्स्य पालकों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य रेखा श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed