{"_id":"62c07f5b5ff6e7675c4cd2c5","slug":"hardoi-news-no-possession-of-land-on-lease-since-18-years-hardoi-news-knp7053876150","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्ष से पट्टा पर जमीन पर नहीं मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वर्ष से पट्टा पर जमीन पर नहीं मिला कब्जा
विज्ञापन
फोटो-26- समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते जिला अधिकारी अविनाश कुमार एवं एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के सामने फरियाद लेकर पहुंचे भूमिहीन पीड़ित अमीन ने कहा कि 18 वर्ष पहले उसे पट्टा दिया गया था, लेकिन कब्जा अब तक नहीं मिला है।
पट्टे की जमीन पर कब्जा के लिए अब तक थाना और तहसील के अफसरों के चक्कर लगाने के साथ ही कई बार जन सुनवाई में भी प्रार्थना-पत्र दे चुका हूं।
इस पर डीएम ने उसे जल्द कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। यहां अन्य पीड़ितों ने भी अफसरों के सामने समस्याएं रखीं। जिनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों के अफसरों को दिए गए।
शनिवार को डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक आशीष सिंह आशू, एसपी राजेश द्विवेदी व अन्य अफसर रहे। अफसरों के सामने यहां 205 शिकायतें आईं, इनमें सिर्फ पांच का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
यहां माधौगंज के रमजानी पुरवा निवासी अमीन ने बताया कि 18 वर्ष पूर्व उसे भूमि आवंटित की गई थी। जिसका कब्जा आज तक नहीं मिला है। कब्जा के लिए वे भटक रहे हैं।
सांडी ब्लॉक के समजलपुर निवासी सुशील कुमार ऩे बताया 2016 में चकबंदी के बाद उन्हें खेत दिया गया। इस पर आठ वर्ष बाद भी कब्जा नहीं मिला है।
रावेंद्र कुमार ने डीएम को बताया है कि उनकी भूमि पर कब्जा है। कई बार आईजीआरएस व तहसील दिवसों मे शिकायतें कर चुके हैं। अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
भगौतापुर निवासी सर्वेंद्र ने बताया कि भूमि पर कब्जा है। 16 जून को तहसील दिवस में शिकायत की, लेकिन अब तक भूमि पर कब्जा मुक्त नहीं कराई गई। डीएम ने समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के संबंधित अफसरों को निर्देश दिए।
एडीएम ने पत्रावली लंबित मिलने पर तहसीलदार को फटकारा
सवायजपुर। तहसील सभागार में एडीएम वंदना त्रिवेदी के सामने 83 शिकायतें आईं। इनमें 28 का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान एडीएम ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट की पत्रावलियों का निरीक्षण किया।
इसमें तहसीलदार कोर्ट में वर्ष 2017 की पत्रावली लंबित देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तहसीलदार नारायण सिंह को फटकार लगाते हुए पुराने मुकदमों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।
यहां सीओ अशोक त्रिपाठी समेत अन्य रहे। उधर शाहाबाद तहसील में एसडीएम के सामने 83 शिकायतें आईं, सिर्फ एक का मौके पर निस्तारण हुआ। संडीला में सीडीओ आकांक्षा राना के सामने 50 शिकायतें आईं। जिसमें तीन का निस्तारण हुआ।