फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Newborn dies after delivery, relatives created a ruckus

प्रसव के बाद नवजात की मौत,परिजनों ने काटा हंगामा

Tue, 12 Apr 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Newborn dies after delivery, relatives created a ruckus
फोटो-27- महिला चिकित्सालय में युवक से पूछतॉछ करते चौकी प्रभारी बृजेश सिंह - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद सोमवार देर शाम नवजात की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजन अस्पताल की अव्यवस्थाओं को कोसते हुए शव लेकर घर चले गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिल कालोनी निवासी पिंकी (25) गर्भवती थी। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
जहां सोमवार की सुबह पिंकी ने सामान्य प्रसव में एक बच्चे को जन्म दिया। देर रात अचानक नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल परिसर में हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि प्रसव के दौरान डॉक्टर पिंकी का पेट दबाते रहे। जिसके चलते मासूम की जान चली गई। परिजनों के हंगामे की सूचना पर रेलवेगंज चौकी प्रभारी बृजेश सिंह नेे मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सीएमएस डॉ.विनीता चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों का आरोप निराधार है। नवजात जन्म के बाद से ही काफी कमजोर था। इसलिए उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed