फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Multi purpose hall was being built with sand and yellow brick

रेत और पीला ईंटों से बनाया जा रहा था मल्टीपरपज हॉल

Tue, 12 Apr 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Multi purpose hall was being built with sand and yellow brick
फोटो-37- नहिर्माण कार्य का निरीक्षण करती सीडीओ आकांक्षा राना - फोटो : HARDOI
हरदोई। युवा कल्याण विभाग के निर्माणाधीन मल्टी परपज हॉल और फुटबॉल ट्रैक में कार्यदायी संस्था रेत और पीली ईंटों लगा रही थी। इसके साथ ही एक अनुपात छह के स्थान पर एक अनुपात सात का मसाला चिनाई में प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

उधर, डायट में निर्माणाधीन ट्रेनिंग हॉल और ऑडिटोरियम में भी मौरंग के स्थान पर डस्ट का प्रयोग किया जा रहा था। दोनों जगह अचानक पहुंची सीडीओ ने निर्माण कार्य की जांच कराई तो गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था के साथ ही अवर अभियंता और सहायक अभियंता के उत्तरदायित्व तय कर उन पर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है।
मंगलवार को सीडीओ आकांक्षा राना विकास कार्यों की जांच करके लिए एई डीआरडीए राजेश कुमार सिंह, एई लोक निर्माण विभाग नरेंद्र सिंह को साथ लेकर 4.45 करोड़ की लागत से युवा कल्याण विभाग का निर्माणाधीन मल्टी परपज हॉल और फुटबॉल ट्रैक का निरीक्षण करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह काम यूपीसीएल करा रही है। सीडीओ के निरीक्षण के समय यहां बाउंड्रीवाल के निर्माण चलता मिला। मल्टी परपज हाल के लिए हो रही चिनाई का कार्य प्रगति पर मिला।
इसमें प्रयुक्त की जा रही ईंट अमानक प्रतीत होने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए लोक निर्माण विभाग की लैब भेजी गई। जहां ईंट अधोमानक पाई गई। वहीं मसाले का अनुपात एक-छह के स्थान पर एक-सात मिला।
आरसीसी के बनाए जा रहे कॉलमों को सीमेंट और रेत के मसाले से मरम्मत किया जा रहा था, जबकि आरसीसी की मरम्मत और रेत का प्रयोग अनुमन्य नहीं है।
इस बिंदु पर गंभीरता से जांच करने पर पाया गया कि परिसर के पीछे चोरी छिपे प्लास्टर के मसाले में रेत का प्रयोग किया जा रहा था। निर्माण कार्य में अनियमितताओं के लिए जेई और एई का उत्तरदायित्व निर्धारित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई की संस्तुति शासन से करने के निर्देश जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह को सीडीओ ने दिए।
ऑडिटोरियम हॉल के छज्जे की मोटाई ढाई सेमी कम
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में ट्रेनिंग हाल व ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य के निरीक्षण में भूतल पर तीन हाल का कार्य छत सहित पूर्ण मिला। प्रथम तल पर चिनाई पूर्ण कर छत डाले जाने की तैयारी की जा रही थी।

इसमें चिनाई में प्रयुक्त मसाला में मौरंग के स्थान पर डस्ट का प्रयोग पाया गया। भवन का छज्जा 7.5 सेमी मोटे के स्थान पर 5 सेंटीमीटर मिला।
परियोजना की लागत 1.15 करोड है, जबकि मात्र 47 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। 34.21 लाख रुपये का व्यय कार्यदायी संस्था ने किया है। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था के भुगतान में कटौती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed