{"_id":"61f0270671e87f5b6a3222ee","slug":"hardoi-news-just-remember-the-sacrifice-hardoi-news-knp6772286134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा याद करो कुर्बानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा याद करो कुर्बानी...
विज्ञापन
फोटो-46- हरियावां ब्लाक परिसर में साज सज्जा की राह देखता स्मारक
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां। देश की आजादी के लिए संघर्ष करने और अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यादों को सहेजने एवं उनकी याद में बनने वाले स्मारकों को लेकर होने वाली लापरवाही को लेकर बरबस ही यह गीत जेेहन में आने लगता है। ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी...
हरियावां ब्लाक परिसर में कई साल पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में स्मारक का निर्माण कराया गया था। इस स्मारक पर इलाके के कमोवेश सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम दर्ज किया गया था ताकि उनके नाम से उनके अतुलनीय योगदान की यादें ताजा रहें।
देख रेख और प्रबंधन के अभाव में इस स्मारक का चबूतरा काफी समय से टूटा पड़ा हुआ है। ब्लाक प्रशासन का ध्यान अभी तक इस ओर नहीं है। इस बारे में जब खंड विकास अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो बात न हो सकी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुनेंद्र सिंह ने कहा कि वह अफसरों से बात करेंगे।