फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, If you leave the correctional home, then the teenagers will take the path of employment

hardoi news, सुधार गृह से निकलेंगे तो रोजगार की राह पकड़ेंगे किशोर

Fri, 08 Jul 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, If you leave the correctional home, then the teenagers will take the path of employment
फोटो-32- राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते डीएम अविनाश कुमार - फोटो : HARDOI
हरदोई। जाने-अनजाने अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले किशोरों को सुधार गृह में ही रोजगार के लिए तैयार करने की व्यवस्था की गई है। यहां पढ़ाई-लिखाई के साथ अब उनमें रोजगार परक कौशल का भी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए किशोरों के राजकीय संप्रेक्षण गृह में एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। यहां कौशल विकास मिशन के तहत किशोरों को रोजगार से जुड़े कोर्स कराए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय संप्रेक्षण गृह में स्थापित किए गए प्रशिक्षण केंद्र का डीएम अविनाश कुमार ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। केंद्र के पहले बैच में 20 किशोरों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अंत में किशोरों के कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्हें प्रमाण-पत्र के साथ ही प्री प्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। डीएम ने बताया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह में पूर्व से ही माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक बच्चों का बौद्धिक मूल्यांकन कर उन्हें चार समूहों में बांटकर शिक्षा दे रहे हैं।

डीएम ने थ्योरी कक्ष, लैब कक्ष व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीओ आकांक्षा राना, कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक निर्मल किशोर मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह व प्रशिक्षण प्रदान करने वाली कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि रिजवान खां, ऋषि पाल, केंद्र प्रबंधक मनमोहन सिंह यादव, प्रशिक्षक श्रेय द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed