फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,How did the DM screw the system, instructions to conduct the survey

डीएम ने कसे सिस्टम के पेंच, सर्वे करने के दिए निर्देश

Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,How did the DM screw the system, instructions to conduct the survey
हरदोई। शहर और आस पास के घोषित विनियमित क्षेत्र में बिना एनओसी और मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए गए भवनों के लिए नोटिस जारी होगा।
विज्ञापन

डीएम ने मानकों का उल्लंघन कर भूखंडों की खरीद फरोख्त पर सख्ती के साथ लगाम कसने के लिए अफसरों को टीम बनाकर शहर व विनियमित क्षेत्र में घोषित 41 गांवों का सर्वे कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
अमर उजाला में 16 मई को मनमानी नींव पर खड़े सपनों के आशियाने खबर प्रकाशित की थी। खबर काका संज्ञान लेते हुए डीएम अविनाश कुमार ने सिस्टम के पेंच कसते हुए टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई विनियमित क्षेत्र बोर्ड की बैठक में डीएम ने कहा कि प्रभारी नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र संबंधित विभागों की संयुक्त टीम के साथ नगर पालिका सीमा और आसपास विनियमित क्षेत्र में घोषित 41 ग्रामों का सर्वे सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बने आवासीय भवनों एवं बिना एनओसी व मानचित्र बनाए गए कामर्शियल भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किए जाए। डीएम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जाए।
जिलाधिकारी ने एसडीएम से कहा कि नए आवासीय एवं अन्य प्रकार के निर्माण के लिए आने वाले आवेदन पत्रों पर शासन नवीन दर से शुल्क जमा कराएं और आवासीय एवं अन्य प्रकार के निर्माण प्रारंभ होने से पहले अग्निशमन, प्रदूषण आदि संबंधित विभागों से एनओसी अवश्य लेने के बाद ही मानचित्र की पत्रावली स्वीकृत के लिए प्रस्तुत की जाए।

अमृत योजना के तहत तैयार किए गए प्रारूप
अमृत योजना 2031 पर प्रस्तावित मानचित्र को जिलाधिकारी ने स्क्रीन के माध्यम से देखने के बाद इस संबंध में निर्देश दिए। डीएम ने भवनों के निर्माण के संबंध में आए आवेदनों की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत स्वाती जैन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रवि शंकर शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed