फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Hospital found operated without registration, sealed

बिना पंजीयन संचालित मिला अस्पताल, सील

Thu, 02 Jun 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Hospital found operated without registration, sealed
फोटो-19- अस्पताल के गेट पर माधवगंज सीएचसी अधीक्षक डा संजय सिंह व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी - फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार देर शाम माधौगंज में एक अस्पताल बिना पंजीयन संचालित मिला। इसे स्वास्थ्य अफसरों ने सील कर दिया।
विज्ञापन

जनपद में बिना पंजीयन अस्पतालों के संचालित होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने 20 मई को सभी सीएचसी व पीएचसी अधीक्षक को अवैध अस्पतालों व झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इस क्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ.आदित्य गौतम की अगुवाई में बुधवार देर शाम माधौगंज ब्लॉक के मटियामऊ में आरफी हॉस्पिटल पर माधौगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, डॉ. अरुण मोहन ने छापा मारा।
विज्ञापन

यहां पर अस्पताल संचालक ने पंजीयन के पेपर दिखाए, लेकिन उसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। इस पर अफसरों ने अस्पताल को सील कर दिया। इसके साथ ही संचालकों को बिना रेन्यूवल कराए अस्पताल न खोलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.आदित्य गौतम ने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन मार्च तक का था। इसलिए अस्पताल को बंद कर दिया गया है। अस्पतालों की जांच का अभियान जारी रहेगा।
बिना अनुमति सील तोड़कर इलाज चालू किया
संडीला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बुधवार को शिवपुरी चौराहा गदौरा में पप्पू क्लीनिक के बिना पंजीयन और डिग्री के मरीज का इलाज करने पर सील कर दिया था। गुरुवार को संचालक ने क्लीनिक का सील तोड़कर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि अनाधिकृत ढंग से सील तोड़कर क्लीनिक खोला है तो कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed