फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

प्रशिक्षित किए गए माईक्रो आब्जर्वर

Fri, 18 Feb 2022 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई। विधानसभा चुनाव में क्रिटिकल बूथों पर भी मतदान को निष्पक्ष, शांति पूर्ण व भयमुक्त कराने के लिए ऐसे बूथों के माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

रसखान प्रेक्षागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रथम पाली में सवायजपुर के 92, शाहाबाद के 96, गोपामऊ के 97 क्रिटिकल बूथों के माइक्रो आब्जर्वर को बारीकियां समझाई गईं। प्रेक्षक ने उन्हें बूथ पर होने वाली समस्त गतिविधि पर नजर रखने की हिदायत दी। द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में विधानसभा सांडी के 101, बालामऊ 70 तथा बिलग्राम-मल्लावां के 86 क्रिट्रिकल बूथों के माइक्रो आब्जर्वर को प्रेक्षकों ने बूथों पर सकुशल मतदान संपन्न कराने के टिप्स दिए। प्रशिक्षण में माइक्रो आब्जर्वरों ने ईवीएम व वीवी पैड संचालन की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण में सहायक अभियंता डीआरडीए राजेश कुमार सिंह व जिला सूचना अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 कार्मिकों पर एफआईआर के निर्देश
विधानसभा चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 10 और कार्मिकों पर सीडीओ आकांक्षा राना ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जीआईसी में आयोजित प्रशिक्षण की प्रथम पाली में तीन व द्वितीय पाली में सात मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्होने संबंधित आरओ व पुलिस अधिकारी को इन सभी अनुपस्थित कार्मिकों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed