फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

देश और राष्ट्र हित में काम करना है : राघवेंद्र

Mon, 14 Feb 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
फोटो- 40 शहर के एक होटल में कार्यक्रम में बोलते महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रदेश शासन के महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है, जो समाज को नई दिशा व दशा देने का काम करता है। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक हर बड़े संघर्ष में वकीलों ने सदैव प्रमुख व सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया, इसलिए अधिवक्ताओं का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में प्रदेश शासन के महाधिवक्ता अधिवक्ताओं की ओर से आयोजित अधिवक्ता समागम में बोल रहे थे। कहा कि अधिवक्ता को कुछ बताने समझाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि समाज का सर्वाधिक बुद्धिजीवी वर्ग अधिवक्ता ही माना जाता है। ऐसे में अधिवक्ताओं से कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। कहा कि हमें देश हित और राष्ट्र हित में काम करना है। हम सभी को जो इतिहास पढ़ाया गया है, वह सही ढंग से नहीं पढ़ाया गया है।
विज्ञापन

कहा कि इतिहास को अपने ढंग से पढ़ाकर जनमानस को गुमराह करने का काम किया गया, जिसे सुधारने का काम जारी है। इससे पूर्व महाधिवक्ता का वकीलों ने स्वागत किया। संचालन अधिवक्ता परिषद के मानवेंद्र सिंह ने किया। महामंत्री अजीत प्रताप सिंह ने भी समागम में विचार रखे। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मीकांत तिवारी, सत्येंद्र कुमार सिंह, केके अवस्थी, सत्यम तिवारी, पीके सिंह, सूरजपाल, राकेश वाजपेयी, गुंजन मिश्रा और प्रदीप दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed