फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

कोरोना के 37 संक्रमित मिले, 49 ने जीती जंग

Mon, 14 Feb 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
फोटो-26- महिला अस्पताल में टीका लगवाते डॉ.लाल खांन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में कोरोना की तीसरी लहर से राहत मिल रही है। सोमवार को 37 नए संक्रमित मिले, वहीं 49 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। अब जिले में 320 सक्रिय केस रह हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में जनवरी महीने में तीसरी लहर का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा, जिससे संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ा। जिससे आम जनमानस में भय दिखने लगा। वहीं फरवरी माह की शुरुआत से कोरोना के केसों में गिरावट शुरू हो गई। इन दिनों 30 से 40 केस प्रतिदिन मिल रहे हैं। सोमवार को भी 37 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 49 संक्रमितों के होम आइसोलेशन से बाहर आकर कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

अब जिले में 320 सक्रिय केस रह गए हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि 96 फीसदी के करीब केसों की रिकवरी हो रही है। सोमवार को 4,161 लोगों ने कोविड की जांच कराई है। बताया कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो जल्द ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। उन्होंने लोगों ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed