फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

निलंबित शिक्षक ने बीईओ से की अभद्रता, अभिलेख फाड़े

Sun, 29 Aug 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
hardoi news
पिहानी। पिहानी विकास खंड के ग्राम जाजूपारा में स्थित संविलियन विद्यालय के निलंबित सहायक अध्यापक ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी से अभद्रता की। निलंबित शिक्षक ने बीआरसी कार्यालय पहुंचकर अभिलेख फाड़ डाले और सरकारी कार्य में बाधा डाल दी। पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने महेश कुमार पर अनुसूचित जाति उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बीईओ अमर सिंह राणा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने कार्यालय पर बैठे सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी बीच संविलियन विद्यालय जाजूपारा का निलंबित सहायक अध्यापक महेश कुमार वहां आया और उनके साथ गाली गलौज की। आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही उनके साथ अभद्रता की और सरकार अभिलेख फाड़ने का प्रयास किया। अन्य स्टाफ के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। बताया कि इससे पूर्व 27 अप्रैल को जिला मुख्यालय जाते समय भी आरोपी ने उन पर हमला किया था।
विज्ञापन

बीईओ ने खुद को शिक्षक से जान का खतरा बताया है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed