फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

शव वाहन के इंतजार में तीन घंटे अस्पताल में रखा रहा शव

Sat, 14 Aug 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई। जिला चिकित्सालय में भर्ती बीमार महिला की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। शव घर ले जाने के लिए परिजन तीन घंटे तक जिला अस्पताल के शव वाहन का इंतजार करते रहे। तीमारदारों के हंगामे के बाद वाहन की व्यवस्था हुई और परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग निवासी रामदुलारी (50) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार की दोपहर में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर देर शाम उसने दम तोड़ दिया। शव ले जाने के लिए परिजनों ने शव वाहन चालक को फोन किया। परिजनों को आरोप है कि चालक ने उन्हें टरका दिया। शव वाहन के इंतजार में करीब तीन घंटे तक अस्पताल परिसर में शव रखा रहा। देर रात होने पर शव वाहन न मिलने से नाराज परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हंगामे की सूचना पर फार्मासिस्ट विजय तिवारी मौके पर पहुंचे और शव वाहन के चालक को बुलाकर शव को भेजने की व्यवस्था कराई। सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। चालक से जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed