फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

बाइक की डिकी से रुपयों भरा थैला ले गए बंदर, थाने में पड़़े मिले रुपये

Sat, 14 Aug 2021 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
सांडी। थाने में लेखपाल से मिलने पहुंचे युवक की बाइक की डिकी खोलकर बंदर तीन लाख रुपयों से भरा बैग निकालकर पेड़ पर उछलकूद करने लगे। होमगार्ड ने थाने में ही रुपये पड़े देखे तो परेशान युवक को जानकारी दी।
विज्ञापन

सांडी थानाक्षेत्र के बम्हटापुर निवासी आशीष सिंह उर्फ डब्बू को एक भूमि का बैनामा कराना था। इसके लिए वह तीन लाख रुपये एक बैग में रखकर उसे बाइक की डिकी में रखकर जा रहे थे। उन्हें लेखपाल से भी मिलना था, लेखपाल ने फोन पर उनसे सांडी थाने में मिलना को कहा तो वे वहां चले गए। बाइक बाहर खड़ी कर वो अंदर चला गया। तभी बंदरों ने डिकी खोलकर बैग निकाल लिया और पेड़ पर चढ़ गए। जब आशीष आए तो बैग गायब देख सकते में आ गए। इधर बंदरों की उछलकूद में रुपये गिरने लगे, जिसे होमगार्ड अखिलेंद्र व विकास ने देखा तो पूरी जानकारी पुलिसकर्मियों व आशीष को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में रुपये आशीष को सौंप दिए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों होमगार्ड ने पूरी ईमानदारी दिखाई है और इसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed