फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

अवैध कब्जों को पुलिस व राजस्व टीम कराएं मुक्त: डीएम

Sat, 14 Aug 2021 09:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई। डीएम अनिवाश कुमार व एसपी अजयकुमार ने शनिवार को देहात कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। डीएम ने कानूनगो व लेखपालों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व असहाय लोगों के पट्टे भूमि व आवास आदि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इन पर एंटी भूमाफिया एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई जाए।
विज्ञापन

वहीं जिले अलग-अलग थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। माधौगंज में प्रभारी एसओ सुनील कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। बताया कि 15 शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें चार का तुरंत निस्तारण हुआ। बिलग्राम कोतवाली में एसडीएम एपी श्रीवास्तव व सीओ विशाल यादव ने शिकायतें सुनीं। यहां 18 में से तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं हरपालपुर कोतवाली में एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां 13 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

डीएम ने दिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन व मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। एसपी अजय कुमार ने कहा कि बीट सिपाही व चौकीदार प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें और उनके बारे में जानकारी करें। जिन लोगों द्वारा माहौल बिगाड़े जाने की आशंका है, उन्हें पहले ही चेतावनी जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed