फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

गोपनीय शिकायतों के निस्तारण के लिए बना विशेष जांच दल

Sat, 14 Aug 2021 04:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई। कानून-व्यवस्था में सुधार लाने और गोपनीय शिकायतों की वास्तविकता पता करने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने विशेष जांच दल का गठन किया है। एसपी के रीडर को इस जांच दल का प्रभारी बनाया गया है। विशेष जांच दल सीधे एसपी को ही रिपोर्ट करेगा।
विज्ञापन

आम तौर पर देखा जाता है कि जन सुनवाई के दौरान जो प्रकरण एसपी के सामने आते हैं, उनमें से कई ऐसे होते हैं, जिनकी शिकायत पूर्व में भी आ चुकी होती है। दोबारा प्रार्थना पत्र दिए जाने की वजह पूछने पर पता चलता है कि समस्या का वास्तविक समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा कई गोपनीय शिकायतें भी एसपी के पास आती हैं, जिनमें मुख्यालय स्तर से टीम भेजकर जांच कराए जाने की आवश्यकता होती है। इन सब बिंदुओं के मद्देनजर एसपी ने विशेष जांच दल गठित किया है। यह दल सीधे एसपी के पर्यवेक्षण में कार्य करेगा। एसपी के वाचक भगवान चंद्र वर्मा इस जांच दल के प्रभारी होंगे। उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक संध्या सिंह इसमें सदस्य के तौर पर रहेंगे। इसके अलावा हालचाल दस्ता और आईजीआरएस टीम के एक-एक सिपाही भी आवश्यकता के अनुसार टीम में रखे जाएंगे। विशेष जांच दल को मौके पर जाने के लिए चालक समेत वाहन पुलिस लाइन से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी बोले
एसपी अजय कुमार का कहना है कि फरियादियों की समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कराने और गोपनीय शिकायतों की निष्पक्ष जांच के उद्देश्य से विशेष जांच दल गठित किया गया है। जांच आख्या दल के प्रभारी व्यक्तिगत रूप से मिलकर उपलब्ध कराएंगे और वस्तुस्थिति भी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed