फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

क्रय केंद्र पर ताला, प्रभारी क्वारंटीन

Thu, 15 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
बावन। प्रशासन भले ही सभी सरकारी क्रय केंद्रों के शुरू होने का दावा करे, लेकिन बावन विकास खंड के सकरा में स्थित क्रय केंद्र का संचालन अब तक शुरू नहीं हुआ है। क्रय केंद्र में अब भी ताला पड़ा है। दरअसल यहां प्रशासनिक लापरवाही के साथ-साथ कोरोना भी किसानों के लिए मुसीबत का सबब है। क्रय केंद्र के संचालन को जिम्मेदार बनाए गए सहकारी समिति के सचिव भी कोरोना संक्रमित होने के कारण क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

जिले में धान की सरकारी खरीद बीती एक अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। विभिन्न एजेंसियों के 80 क्रय केंद्र जनपद में खोले गए हैं। बावन क्षेत्र में ग्राम दौली और न्योरादेव में क्रय केंद्र सहकारिता विभाग की ओर से खोले जाने का दावा किया गया है। दौली क्रय केंद्र की बात हो या फिर न्योरादेव क्रय केंद्र की, दोनों पर ही फिलहाल ताला है। मजबूरी में किसान या तो औने पौने दामों पर आढ़तियों को धान बेच रहे हैं, या फिर 12 - 15 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय की मंडी का रुख कर रहे हैं। इसके कारण स्थानीय किसानों में आक्रोश भी है। दरअसल न्योरादेव में स्थित क्रय केंद्र मूलत: सकरा समिति का है, लेकिन संचालन न्योरादेव में ही होता है। क्रय केंद्र पर ताला होने के बारे में पूछे जाने पर समिति के सचिव अवधेश सिंह चौहान ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव होने के कारण क्वारंटीन हैं। सूचना विभाग को दे दी है। वैकल्पिक व्यवस्था से केंद्र जल्द शुरू हो जाएगा। दौली क्रय केंद्र के सचिव प्रियांशू मिश्रा ने बताया कि क्रय केंद्र की दूसरी सूची में अनुमोदित होने के कारण देरी हो रही है। मंडी समिति की ओर से खरीद के लिए आवश्यक सामग्री भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed