{"_id":"5ed9360d8ebc3e90602ac4cd","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp56376194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से समन्वय स्थापित कर कार्य करे पुलिस : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई। आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार शाम हरदोई पहुंचकर पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता से समन्वय स्थापित कर कार्य करती रहे।
विज्ञापन
आईजी लखनऊ का चार्ज संभालने के बाद पहली बार गुरुवार शाम हरदोई आईं लक्ष्मी सिंह ने स्थानीय पुलिस अफसरों का परिचय लिया। इसके बाद संक्षिप्त बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरुप सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्य करें। भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए और फरियादियों की शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं का निस्तारण समय से किया जाए। बैठक में एसपी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह और त्रिगुण बिसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।