{"_id":"5e8767698ebc3e76ac0a9d92","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp5535933181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दो घरों में रखा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दो घरों में रखा सामान जला
विज्ञापन
बघौली। सुरसा थाना के ग्राम भटपुरवा मजरा फरीदापुर निवासी महेश कुशवाहा की पत्नी शुक्रवार दोपहर चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिनगारी से बरामदे में पड़े छप्पर में आग लग गई।
तेज हवा के चलते आग फैल गई। आग ने महेश समेत पड़ोस में रहने वाली चंद्रिका कुशवाहा के घर में पड़े छप्पर को भी अपनी जद में ले लिया। दो घरों से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। आधा घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझा दी।
आग से दोनों घरों में चारपाई व बिस्तर समेत गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई।