{"_id":"62c18f544cf3a25cdb024cc0","slug":"hardoi-news-fire-in-dcm-driver-and-traders-jumped-and-saved-their-lives-hardoi-news-knp705553220","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम में लगी आग,चालक व व्यापारियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम में लगी आग,चालक व व्यापारियों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
फोटो-17- ग्राम भट्योली में आग से जली डीसीएम
- फोटो : HARDOI
सांडी। शनिवार देर रात पशु व्यापारियों को फैजाबाद नखासा ले जा रही डीसीएम में आग लग गई। सड़क किनारे डीसीएम खड़ी करके चालक व व्यापारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। डीसीएम में आग लगी देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पंपसेट चालू कर आग पर काबू पाया।
ग्राम भट्यौली निवासी अनुराग यादव डीसीएम चालक हैं। शनिवार रात नौ बजे केे करीब वह गांव के विनोद, विवेक, विनय कुमार, फूलबंदन, बिजेंद्र यादव समेत आठ पशु व्यापारियों को लेकर फैजाबाद नखासा जा रहा था।
रास्ते में नोनखारा मार्ग पर पहुंचते ही डीसीएम के अगले हिस्से में तारों में स्पार्किंग होने से आग लग गई। चालक ने सड़क किनारे डीसीएम खड़ी कर दी और व्यापारियों के साथ डीसीएम से नीचे कूद गया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी डीसीएम जलने लगी। डीसीएम में आग लगी देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने पंप सेट चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि रात में सूचना मिली थी, जब तक पुलिस पहुंची ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।