फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Farmer's body found in sugarcane field

गन्ने के खेत में मिला किसान का शव,हत्या की आशंका

Thu, 23 Jun 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Farmer's body found in sugarcane field
बेहटा गोकुल। गांव खेरिया के पास गुरुवार शाम एक किसान का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने अज्ञात पर जहर खिलाकर हत्या करने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शराब पीने से मौत होने की बात कहकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव अवतारा के मजरा मोदीपुर निवासी मदन पाल उर्फ महेंद्र (60) खेती करते थे। वह गुरुवार सुबह घर से निकले थे। देर शाम गांव से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर खेरिया गांव के निकट गन्ने के खेत में उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने अज्ञात पर जहर खिलाकर हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंकने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी माधुरी के अलावा तीन बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के अत्याधिक शराब पीने से मौत होने की बात कही।
एसओ ओपी सिंह ने बताया कि वृद्ध शराब पीने का लती था। प्राथमिक जांच में मौत अधिक शराब पीने के कारण होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed