{"_id":"62b4a103c7a13f3298699016","slug":"hardoi-news-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-hardoi-news-knp7039260132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटवा निवासी पवन कुमार (25) का शव गुरुवार देर शाम गांव के बाहर प्राइमरी स्कूल के पीछे खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
उधर से निकले ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों में चर्चा है कि सुबह उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसकी शादी एक वर्ष पहले हुई थी। वह चार भाइयों में छोटा और ड्राइवर था। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।