फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,corona virus,infected,teacher dies,record 363

कोरोना संक्रमित शिक्षक की मौत, एक दिन में रिकॉर्ड 363 संक्रमित मिले

Fri, 30 Apr 2021 09:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,corona virus,infected,teacher dies,record 363
फोटो-1-आवास विकास कालोनी में संक्रमित के घर के बाहर की गई बैरीकेडिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद में कोरोना संक्रमित एक शिक्षक की कोविड-19 एल-2 अस्पताल में मौत हो गई। उधर दूसरी ओर कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मिलने का नया रिकॉर्ड भी शुक्रवार को बना। शुक्रवार को जनपद में 363 नए संक्रमित मिले हैं। एक साथ लगातार इतनी बड़ी संख्या में मिल रहे संक्रमितों से अफरा तफरी का माहौल है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद में 24 घंटे के अंदर ही 363 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 23 अप्रैल को जनपद में 24 घंटे के अंदर 333 कोरोना संक्रमित मिले थे। इतनी बड़ी संख्या में एक ही दिन में कोरोना संक्रमित मिलने से लोगों में दहशत हो रही है, लेकिन इसके बाद भी अधिकांश लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 2797 हो गई है। जनपद में अब तक संक्रमितों का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा 333 लोगों का था, जो शुक्रवार को पीछे छूट गया।
जनपद में अब तक 10845 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जनपद में कोरोना से अब तक 174 लोगों की मौत स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक हुई है। इससे इतर कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में भर्ती परिषदीय विद्यालय के एक शिक्षक (37) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

282 लोग कोरोना से जीते
पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 282 स्वस्थ भी हो गए हैं। इनमें से 281 संक्रमित होने के बाद से अपने अपने घरों में ही आइसोलेट थे और उपचार करा रहे थे। अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित भी स्वस्थ हो गया है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

फोटो-2-कोरोना की जांच को नमूना देने को लगी लाइन। संवाद  फोटो-2-कोरोना की जांच को नमूना देने को लगी ला?

फोटो-2-कोरोना की जांच को नमूना देने को लगी लाइन। संवाद फोटो-2-कोरोना की जांच को नमूना देने को लगी ला?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed