फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,corona

कोरोना की जांच के लिए जिले में बने तीन नए कलेक्शन सेंटर

Thu, 28 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,corona
हरदोई। कोरोना वायरस की जांच को नमूना लिए जाने को जनपद में तीन नए कलेक्शन सेंटर बनाने की तैयारी कर ली गई है। बिलग्राम, संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर में भी कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। नमूना लेने के लिए तीनों ही कलेक्शन सेंटर के लिए प्रयोगशाला सहायकों (लैब टेक्नीशियन/एलटी) की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

न सिर्फ जनपद में बल्कि पूरे प्रदेश और देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनपद में भी अब तक 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से छह स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 36 अभी उपचार करा रहे हैं। कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने का प्रयास शासन से लगातार हो रहा है और जनपद में भी हर रोज औसतन 160 लोगों का नमूना लेकर कोरोना की जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा जाता है। अभी तक सिर्फ जिला अस्पताल में ही कोरोना का नमूना लेने की व्यवस्था थी, लेकिन टेस्टिंग बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने के उद्देश्य से जनपद में तीन नए कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एसके रावत के मुताबिक बिलग्राम और संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कलेक्शन सेंटर बनाया जा रहा है। टोडरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आलमनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कलेक्शन सेंटर बनाया गया है। बिलग्राम और संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना का नमूना लेने के लिए क्रमश: आठ और सात एलटी की ड्यूटी लगाई गई है। आलमनगर कलेक्शन सेंटर में चार एलटी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed