फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,clashed,report field,electoral rivalry,two parties

चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 May 2021 05:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,clashed,report field,electoral rivalry,two parties
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नरा मदनापुर निवासी प्रधान पद के दो प्रत्याशियों व उनके परिजनों के बीच विवाद के बाद गुरुवार को मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नरा मदनापुर निवासी प्रेमाकांत तिवारी (55) व उसका चचेरा भाई भुवनेश्वर तिवारी प्रधान पद का चुनाव लड़े थे। मतगणना के बाद आए परिणाम में दोनों चुनाव हार गए।
विज्ञापन

गुरुवार शाम दोनों पक्षों में विवाद व मारपीट हो गई। प्रेमाकांत तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शाम को दरवाजे के पास जानवरों का चारा बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच भुवनेश्वर तिवारी के पिता पुतान लाल से उसका चुनावी आंकड़ेबाजी को लेकर विवाद हो गया। आस पास लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया।
प्रेमकांत तिवारी ने बताया कि इसके लगभग एक घंटे बाद भुवनेश्वर तिवारी, उसके पिता पुतान लाल, दिनेश, शरद कुमार, प्रमोद कुमार, संतोष, शिवम तिवारी व अरुण लाठी डंडो से लैस होकर घर में घुस आए और मारपीट की।
मारपीट की घटना में वह उसके परिवार के मोनू तिवारी, सावित्री, शिवाकांत व उमाकांत घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से भुवनेश्वर तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि प्रेमाकांत तिवारी व उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की।

जिसमें उसके परिवार के चार लोग घायल हो गए। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed