{"_id":"608bebf88ebc3ee9243ecf86","slug":"hardoi-news-changed-the-sun-was-low-some-relief-hardoi-news-knp626033672","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली छाई, सूरज के तेवर हुए कम, थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली छाई, सूरज के तेवर हुए कम, थोड़ी राहत
विज्ञापन
हरदोई। शुक्रवार को कुछ देर के लिए ही सही आसमान पर बदली छाए रहने से सूरज के तेवर थोड़े हल्के पड़ गए। जिससे तापमान दो डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिक बोले शनिवार को भी बदली छाई रहेगी, थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
शुक्रवार सुबह से ही चली हवाओं ने लोगों को खुशनुमा मौसम का अहसास कराया। इस कारण सुबह सड़कों पर टहलने वालों की चहलकदमी दिखाई दी, तो वहीं घर की छतों पर भी इन ठंडी हवाओं का लोगों ने लुत्फ लिया।
सूरज निकलने के बाद कुछ देर में ही बदली छा गई। काफी देर तक बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दोपहर बाद धूप खिलने से एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास हो गया।
विज्ञापन
धूप इतनी चटक रही कि लोग छांव की तलाश करते दिखे। शीतल पेयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही तो सड़कों पर लोग गमछा या छाते का प्रयोग करते जाते दिखे।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री था। उन्होंने संभावना जताई कि शनिवार को कुछ देर बदली छाए रहने की संभावना है।