फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,canceled,ballot,ink in,many place

कई जगह लगी हो स्याही तो मतपत्र करें निरस्त

Fri, 30 Apr 2021 05:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,canceled,ballot,ink in,many place
हरदोई। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान यदि मतपत्र पर कई जगह स्याही लगी मिले तो मतपत्र को निरस्त कर दें। यह बात शुक्रवार को मतगणना कर्मियों से प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार ने कही।
विज्ञापन

रसखान प्रेक्षागृह में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित करते हुए मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतगणना के दौरान एक एक वोट के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक विवाद करने लगते हैं।
विज्ञापन

वोट निरस्त होने व अन्य किसी कमी से वोट निरस्त करने पर प्रत्याशी को दिक्कत होती है। इस दशा में पहले जांच करें कि मतपत्र में क्या कमी है।
यदि किसी मतदाता ने सील को दो प्रत्याशियों के निशान के बीच में बनी लाइन पर लगाया है तो पहले यह जांच कर लें कि लाइन में किस प्रत्याशी की ओर सील अधिक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस प्रत्याशी के खाने की ओर सील अधिक लगी होगी मत को उसी खाते में डाला जाएगा। यदि बीच में सील लगी है तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसी तरह बैलेट बाक्स को खोल कर मतपत्र पलटने के दौरान बाक्स को ठीक तरह से चेक कर लें। कहीं उसमें कोई मतपत्र तो नहीं छूट गया।
पेटी से मतपत्रों को निकालने के बाद मतों को सीधा करें। इसके बाद प्रत्याशी वार इसकी बंडलिंग की जाए। इस दौरान मतगणना कार्मिक मौजूद रहे।
रसखान प्रेक्षागृह में मतगणना कार्मिकों के बीच में सैनिटाइजेशन होता दिखा। मतगणना कार्मिकों ने यहां तक कह दिया कि 26 अप्रैल से प्रशिक्षण चल रहा है कि अंतिम दिन सैनिटाइजेशन विधिवत रूप से कराया गया।

रसखान प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण से पूर्व गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एलर्ट दिखी। हर आने जाने वाले मतगणना कार्मिक की थर्मल स्क्रीनिंग गेट पर ही कराई गई। यह देखा गया कि कहीं उसका तापमान अधिक तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed