{"_id":"62a7342a0f11292f8f3f3a4a","slug":"hardoi-news-bike-rider-home-guard-killed-in-accident-fellow-injured-hardoi-news-knp7020637178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत,साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत,साथी घायल
विज्ञापन
फोटो-17- मृतक होमगार्ड विवेक दीक्षित की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्डों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने एक होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया।
गांव बेला कपूर निवासी विवेक दीक्षित (36) होमगार्ड था। वह पिहानी कस्बा में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। वह शहर में पीआरवी 112 की गाड़ी चलाता था। उसकी ड्यूटी मझिला थाने में थी।
रविवार को वह थाने में गया था। जहां से देर शाम साथी होमगार्ड सीतापुर के पिसावां थाने के मोहम्मदपुर गांव निवासी सर्वेश (35) के साथ बाइक से पिहानी जा रहा था।
विज्ञापन
करीमनगर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहा विवेक हेलमेट लगाए थे। हादसे में हेलमेट टूटकर गिर गया। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी माधवी के अलावा एक बेटा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिहानी कोतवाल वेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ोटो-18- घटनास्थल पर पड़ी मृतक की मोटरसाइकिल- फोटो : HARDOI