फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Accused of withdrawing 10 thousand rupees from the account

किसान के खाते से 10 हजार रुपये निकाले

Sat, 11 Jun 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Accused of withdrawing 10 thousand rupees from the account
बेहटा गोकुल। गांव पसिगवां निवासी किसान के खाते से 10 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने एक युवक पर किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पसिगवां निवासी मुंशी खेती करते हैं। मुंशी के मुताबिक उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। उसके खाते में 10 किस्तों का 20 हजार रुपया जमा था।
9 जून को उन्होंने गांव निवासी एक युवक के जनसेवा केंद्र से अंगूठा लगाकर 10 हजार रुपये निकाले थे। कुछ घंटे बाद बैंक का मैसेज आने पर पता चला कि खाते से 10 हजार रुपये और निकाले गए हैं।
विज्ञापन

इस पर वह जनसेवा केंद्र संचालक के पास पहुंचे और शिकायत की। उन्होंने जब रुपये मांगे तो युवक ने उन्हें गालियां दीं। आरोप है कि केंद्र संचालक ने सम्मान निधि का लाभ दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये निकाल लिए। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed