फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi : men die in a road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Tue, 19 Jan 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi : men die in a road accident
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में बाजार कर घर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर के मजरा गदनापुर निवासी अमर सिंह (46) खेती करता था। सोमवार देर शाम वह बाइक से सवायजपुर बाजार करने गया था। देर रात गांव लौट रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग से सहिजना-गदनापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमर सिंह सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें सीएचसी हरपालपुर ले गए। यहां चिकित्सक ने अमर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमर के परिवार में पत्नी ऊषा के अलावा एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed