फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi laborer dies in Delhi

हरदोई के मजदूर की दिल्ली में मौत

Sun, 06 Feb 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi laborer dies in Delhi
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अटुका निवासी युवक की बृहस्पतिवार को दिल्ली के बदरपुर इलाके में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को शनिवार रात घर लेकर आए और रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अटुका निवासी विशंभर (45) अपने परिवार के साथ दस वर्षों से दिल्ली के बदरपुर इलाक़े में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

पत्नी कमला ने बताया कि विशंभर बुधवार शाम कमरे से किसी काम से जाने की बात कहकर निकले थे, देर रात तक जब वापस कमरे पर नहीं आए तो तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कमला बदरपुर थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को गंदे नाले में विशंभर का शव पड़ा मिला। दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी कमला के अलावा दो लड़के हैं। कासिमपुर कोतवाल हरिशंकर प्रजापति ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed