{"_id":"612281da8ebc3e31e47f364c","slug":"hardoi-inspaction-hardoi-news-hardoi-news-knp6476263100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए ब्लाक से तलब किए गए अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए ब्लाक से तलब किए गए अभिलेख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरपालपुर क्षेत्र पंचायत से पिछले छह माह में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच के लिए गठित टीम ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से अभिलेख तलब किए हैं। अभिलेख मिलते ही जांच टीम छह माह में राज्य वित्त और 15वें वित्त से कराए गए कार्यों की तकनीकी जांच शुरू कर देगी।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने हरपालपुर विकास खंड में क्षेत्र पंचायत से पिछले छह माह में कराए गए कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह और ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता राजेश सिंह की संयुक्त टीम गठित की गई है। सीडीओ के कड़े तेवरों से क्षेत्र पंचायत के कार्य कराने वाले जिम्मेदारों में खलबली मची हुई है। सीडीओ ने जांच टीम से एक सप्ताह में स्थलीय तकनीकी निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। इसी क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रोहित कुमार सिंह और डीआरडीए के एई ने संबंधित कार्यों का ब्यौरा खंड विकास अधिकारी से तलब किया है। पूरा ब्योरा मिलने के बाद स्थलीय जांच की जाएगी। उधर, दूसरी ओर जांच का आदेश जारी होने का पता चलने पर संबंधित कार्यों को कराने वाले लोग जांच शुरू होने से पहले ही कील कांटे दुरुस्त करने में लग गए हैं। ब्लाक में तैनात एक कर्मचारी ने संबंधित कार्यों की पत्रावली अपने पास एकत्र कर ली हैं। डीआरडीए के एई राजेश सिंह ने बताया कि जितनी अभिलेख मिल जाएंगे, उतनी ही तेजी से जांच पूरी कर ली जाएगी।