फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi : industries development in sandrila

500 करोड़ रुपए से कराए जाएंगे औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्य

Tue, 19 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
hardoi : industries development in sandrila
हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी के सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि अगले छह माह के अंदर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं लगभग खत्म हो जाएंगी। मार्गों के निर्माण से लेकर जलनिकासी के इंतजाम तक करने के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही हैं। एक फरवरी को निविदा खुलने के बाद कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

वरुण बेवरेज प्रा. लि. के सभागार में उद्यमियों से डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में फेज-2 के दुर्दशाग्रस्त मार्गों, खराब विद्युत व्यवस्था और जलनिकासी की व्यवस्था की जा रही है। इन समस्याओं का निस्तारण करने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक के टेंडर लगाए गए हैं। एक फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद लगभग छह माह में सभी निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। गुरुगुज्जा औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत फीडर को अलग कराए जाने के संबंध में शासन को पत्र भेजे जाने की बात भी उन्होंने कही। बैठक में उपायुक्त उद्योग संजय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed