{"_id":"608edc718ebc3ed6dd50a4bc","slug":"hardoi-hearing-news-of-sons-death-from-corona-father-also-died-cremation-of-the-two-dead-bodies-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बेटे की कोरोना से मौत की खबर सुन पिता ने भी तोड़ा दम, एक साथ हुआ दोनों शवों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बेटे की कोरोना से मौत की खबर सुन पिता ने भी तोड़ा दम, एक साथ हुआ दोनों शवों का अंतिम संस्कार
Sun, 02 May 2021 10:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 May 2021 10:42 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में कोरोना कहर बरपा रहा है। रविवार को हरदोई के मल्लावां में कोरोना संक्रमित निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शनिवार रात इलाज के लिए दौरान लखनऊ में मौत हो गई। बेटे के मौत की खबर सुन पिता ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोरोना का कहर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हरदोई के मल्लावां में कोरोना संक्रमित निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शनिवार रात इलाज के लिए दौरान लखनऊ में मौत हो गई। उनके निधन की जानकारी मिलने पर कन्नौज के एक अस्पताल में भर्ती उनके पिता का भी निधन हो गया।
रविवार को मेहंदीघाट पर पिता व पुत्र दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी रसूलपुर निवासी प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह बाबा (49) कोरोना से संक्रमित थे। एक सप्ताह से लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
उनके पिता राजपाल सिंह (70) भी बुखार समेत अन्य बीमारी से ग्रसित थे। उनका कन्नौज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार रात देवेंद्र सिंह बाबा का लखनऊ में निधन हो गया।
विज्ञापन
इधर, बीमार बेटे देवेंद्र की मौत की खबर मिलते ही पिता राजपाल की भी तबियत बिगड़ गई। सदमे में उनकी भी मौत हो गई। पिता व पुत्र की एक साथ मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।