फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news,up news,collage

Hardoi News: कृषि महाविद्यालय में जमीन का रोड़ा, सीएसए का संबद्धता देने से इनकार

Wed, 23 Nov 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news,up news,collage
हरदोई। राजकीय कृषि महाविद्यालय में जमीन का रोड़ा फंस गया है। महाविद्यालय के संचालन के लिए 30 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है, मगर तीन साल बाद भी नहीं मिल सकी है। इस वजह से कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संबद्धता देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

जुलाई में विश्वविद्यालय से आई निरीक्षण टीम ने रिपोर्ट भेज दी है। 11 करोड़ की लागत से नवनिर्मित भवन की दीवारों का प्लास्टर उखड़ने लगा है। भवन की देखरेख के नाम पर साल भर में 3.60 लाख खर्च हो रहे हैं।वर्ष 2015 में राजकीय कृषि महाविद्यालय के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। आवास विकास परिषद ने भवन का निर्माण कार्य कराया।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में ऑनलाइन भवन का लखनऊ से लोकार्पण हुआ। इसके बाद कृषि में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों में उम्मीद जगी थी कि अब वे यहीं से कृषि स्नातक और परास्नातक कर लेंगे। अब सीएसए ने महाविद्यालय को संबद्धता देने से पहले 30 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता जाहिर की है। कॉलेज से सटी कृषि फार्म की अब करीब आठ हेक्टेयर ही भूमि उपलब्ध है। संबद्धता के मानकों की जांच करने के लिए विश्वविद्यालय की टीम बीते माह आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन नहीं मुहैया होने के चलते विश्वविद्यालय ने संबद्धता देने से इन्कार कर दिया है। इस समय कृषि महाविद्यालय राजकीय डिग्री कॉलेज की निगरानी में है। यहां प्राचार्य इसकी देखरेख कर रहे हैं।
दीवारों का प्लास्टर तक उखड़ने लगा
राजकीय कृषि महाविद्यालय में 480 छात्रों के शिक्षण की व्यवस्था है। यहां 11 करोड़ की लागत से निर्मित महाविद्यालय में छात्रों के रहने के लिए हास्टल भी बनवाए गए हैं। तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद महाविद्यालय का संचालन शुरू नहीं हो पाने के चलते दीवारों का प्लास्टर उखड़ने लगा है। भवन की रखवाली के लिए तीन गार्ड रखे गए हैं। इनकी आठ-आठ घंटे ड्यूटी है। तीनों पर प्रतिमाह करीब 12 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं।

सीएसए की टीम जुलाई में निरीक्षण करने आई थी, लेकिन जमीन के मानक पूरे नहीं हैं। मानक पूरे होने पर ही सीएसए ने संबद्धता लेने की रिपोर्ट दी है। जिसे प्रशासन को भेज दिया गया है।
- प्रो. नेत्रपाल सिंह, प्राचार्य, राजकीय डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed