{"_id":"6150af758ebc3e639f4325ee","slug":"hardoi-hardoi-news-sport-hardoi-news-knp6546457141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को पछाड़ सीएस एकेडमी की कबड्डी टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को पछाड़ सीएस एकेडमी की कबड्डी टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत स्टेडियम में रविवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। आकर्षण का केंद्र रही कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सीएस एकेडमी की टीम विजेता रही।
प्रत्येक रविवार की भांति ही इस बार भी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन हुआ जिसके तहत कबड्डी, वालीबॉल, खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सबसे पहले महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कई टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच सीएस अकेडमी व वेधी माधव की टीमों के बीच खेला गया। शुरुआत से ही बेहतरीन खेल का परिचय देकर सीएस एकेडमी की खिलाड़ियों ने प्वाइंट बनाने शुरू कर दिए।
आखिरी तक 25-16 से वेणी माधव टीम को हरा दिया। निर्णायक की भूमिका में देवेश मिश्रा, हबीबुल्लाह, सत्येंद्र यादव, शिवश्याम शुक्ला मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने बताया कि वॉलीबॉल व खो-खो प्रतियोगिता देर से शुरू हुई है। परिणाम देर से आएगा।