{"_id":"622ccfeda01af80dc36aee7a","slug":"hardoi-hardoi-news-knp6852896159","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 से 26 तक होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 से 26 तक होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की परीक्षा की तारीखें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने घोषित कर दी है। परीक्षा के आयोजन को लेकर विषयवार तिथियों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।
जिला समन्वयक प्राथमिक शिक्षा राकेश कुमार शुक्ल ने परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 22 से 26 मार्च तक लिखित और मौखिक परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11.:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी।
समय सारिणी के अनुसार 22 मार्च को कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का हिंदी, 23 को गणित और 24 को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। जबकि 25 मार्च को कक्षा तीन से पांच के बच्चों का संस्कृत, उर्दू कला और कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के विज्ञान व कला विषय की परीक्षा होगी। 26 मार्च को कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों का सामाजिक विषय और कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की सामाजिक विषय, संस्कृत और उर्दू की परीक्षा होगी। जिला समन्वयक के मुताबिक मूल्यांकन कार्य 28 से 30 मार्च और परीक्षाफल 31 मार्च को घोषित किया जाएगा।