फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news

एडीओ पंचायत, सचिव और प्रधान को नोटिस

Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news
हरदोई। रविवार दोपहर बाद जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत गोड़वा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना इस्टीमेट के ही नाला निर्माण कराए जाने की जानकारी पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई। इतना ही नहीं सामुदायिक शौचालय अधूरा मिला और चहारदीवारी भी चटकी मिली। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव और प्रधान को नोटिस जारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को गोड़वा पहुंचे डीपीआरओ को नाला निर्माण का कार्य होता मिला। इसके अभिलेख मांगने पर पता चला कि इस्टीमेट बना ही नहीं है। इस पर डीपीआरओ ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बेहद गलत है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी पूर्ण नहीं मिला, जबकि अभिलेखों में इसे पूरा दर्शाया जा चुका है। चहारदीवारी भी चटकी मिली, इससे संबंधित सभी पत्रावलियां तलब की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed