फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news

संशोधित : रोजा अफ्तार कराने वाले लगा रहे संगम में डुबकी : डिप्टी सीएम

Thu, 16 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news
हरदोई में कार्यक्रम को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि रोजा इफ्तार कराने वाले कुंभ और संगम में डुबकी लगा रहे हैं। यह भाजपा की वैचारिक जीत है। जो लोग मंदिरों, हिंदू को देखकर मुंह मोड़ लेते थे वे मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं। कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और भाजपा तीन सौ से अधिक सीटें हासिल करेगी।
विज्ञापन

रसखान प्रेक्षागृह में पांच अरब 96 करोड़ 95 लाख रुपये की 159 कार्यों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के मंदिरों में जाने से हमें न तो आपत्ति है और न ही तकलीफ। विपक्ष का मंदिरों में जाना हमारी वैचारिक विजय है। कोई संतों का आशीर्वाद लेता घूम रहा है, तो कोई खुद को जनेउधारी बताता है। अखिलेश यादव को कभी संगम में तो कभी कुंभ में डुबकी लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं तय करता। जब विधायक जीतकर आते हैं, तो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में निर्णय होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मजबूती से प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। 2022 का चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ने और जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के संघ को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी पर ध्यान दें। राहुल गांधी के पास अगर इतना ज्ञान है तो अपनी पार्टी को दें और कैसे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी का खाता खुले इसका प्रयास करें। किसान आंदोलन पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। कभी शाहीनबाग तो कभी किसान आंदोलन के नाम पर सरकार को निशाना बनाने का प्रयास करते हैं। जनता सब समझती है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली फ्री दिए जाने की घोषणा पर केशव मौर्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को यहां सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी भी नहीं मिलेंगे। आप का एक भी प्रत्याशी नहीं जीतेगा। घोषणा मंत्री बनने में क्या जाता है।

कार्यक्रम के दौरान सदर सांसद जय प्रकाश, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती भी मौजूद रहीं। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में डीएम अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed