{"_id":"61423b898ebc3eb50202a7d8","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp652418469","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबे युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबे युवक का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भैंस की पूंछ पकड़ कर नदी पार करते समय मंगलवार शाम डूबे ग्राम उधरनपुर निवासी युवक का शव बुधवार को चार किमी दूर उमरिया कैथानी गांव के पास उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी संजीव (26) मंगलवार शाम बेहटा कोला नदी किनारे भैंस चराने गया था। वह भैंस की पूंछ पकड़ कर नदी पार कर रहा था। इसी बीच पूंछ छूट जाने पर वह नदी में डूब गया था। परिजनों व ने उसे तलाश कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। बुधवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों बुलाकर नदी में युवक की तलाश शुरू कराई।
एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ सत्येन्द्र सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद आदि ने अपनी मौजूदगी में तलाश अभियान चलाया। दोपहर में उमरिया कैथानी गांव के पास कुछ लोगों ने नदी में युवक का शव उतराता देखा। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि युवक अविवाहित था। माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह बड़े भाई के साथ रहता था।