{"_id":"60fda7778ebc3eb2b431ced6","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp642384388","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज तमतमाया, तीन डिग्री और बढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज तमतमाया, तीन डिग्री और बढ़ा पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रविवार को सुबह से ही सूरज के तेवर चढ़ते दिखाई दिए। गर्मी तेज होने के साथ उमस भी जोर मारती दिखी, जिससे हर कोई बेहाल दिखा। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि सोमवार को भी बारिश की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों मौसम की गर्माहट काफी हद तक कम हुई। उमस भी जाती रही लेकिन रविवार की सुबह से ही सूरज के तमतमाने के बाद गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। दोपहर बाद तक ऐसी गर्मी व उमस हुई कि लोग पसीना-पसीना हो गए। घरों में भी लोग कूलर व एसी के भरोसे रहे। जो लोग बाहर निकले वे भी गमछा, छाता और चश्मे के साथ थे।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम पारा तीन डिग्री बढ़ गया। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम पारा 35 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। उमस लगातार बनी हुई है। सोमवार को भी बारिश की प्रबल संभावना है।