{"_id":"60d8b0e88ebc3e09ce56f353","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6368390181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में धंसा छह माह पहले बना नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में धंसा छह माह पहले बना नाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। राघौपुर रोड पर 48 लाख की लागत से बनाया गया नाला छह माह के अंदर ही शनिवार रात धंस गया। कस्बे के लोगों ने नाला निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। इधर, ईओ मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
पालिका प्रशासन की ओर से नगर की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कस्बे में राघौपुर रोड पर 48 लाख रुपये की लागत से आरसीसी से लगभग चार सौ मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया गया था। नाले का निर्माण दो टुकड़ों में कराया जाना था, स्वीकृति के बाद इसमें से एक हिस्से का निर्माण कार्य लगभग छह माह पूर्व कराया गया था, जबकि इन दिनों दूसरे हिस्से का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार की शाम को हुई पहली झमाझम बारिश के बाद राघौपुर रोड पर तालाब के पास निर्मित हो चुके नाले का लगभग 40 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया। नाला धंसने पर आसपास के लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि निर्माण मेें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
सभासद गजेंद्र सिंह बब्बू ने बताया कि नाला निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा मिट्टी का भरान नहीं कराया गया, जिसके चलते नाला ढह गया। बताया कि निर्माण के दौरान उन्होंने कई बार ठेकेदार से मिट्टी डलवाए जाने व गुणवत्तापरक ढंग से काम कराए जाने के लिए कहा था। ठेकेदार ने बात अनसुनी कर दी। ईओ मुकेश कुमार निगम ने बताया कि नाले का एक हिस्सा धंसने की जानकारी मिली है। नाला निर्माण की जांच कराई जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं चेयरमैन अंकित जायसवाल ने नाला धंसने की जानकारी होने से इनकार किया है।