{"_id":"60d612d98ebc3e2d8041141d","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6364415158","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार किसान नहीं बेच पाए गेहूं, फिर भी बन गया खरीद का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार किसान नहीं बेच पाए गेहूं, फिर भी बन गया खरीद का रिकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद ने भले ही नए कीर्तिमान गढ़ दिए हों, लेकिन 12 हजार से अधिक किसानों का गेहूं सरकारी क्रय केेंद्रों पर नहीं खरीदा जा सका। मजबूरी में इन किसानों को अपना गेहूं खुले बाजार में कम मूल्य पर बेचना पड़ा।
यूं तो सरकारी खरीद 15 जून तक ही होनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में किसानों के गेहूं की खरीद न हो पाने के कारण शासन ने यह अवधि बढ़ाकर 22 जून कर दी थी। 22 जून तक जनपद में 33570 किसानों से 1703566.70 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय का दावा है कि गत वर्ष हुई गेहूं की खरीद से यह आंकड़ा 153 फीसदी अधिक है। इन दावों से इतर एक हकीकत और भी है। दरअसल, सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए 45592 किसानों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन खरीद खत्म होने तक 33570 किसानों से ही खरीद हो पाई। मतलब यह कि पंजीकरण होने के बावजूद 12022 किसानों का गेहूं सरकारी केंद्रों पर नहीं खरीदा जा सका।
सात दिन में 348 किसानों से खरीदा गया गेहूं
15 जून तक ही गेहूं की खरीद होनी थी। शासन स्तर से खरीद का समय बढ़ाया गया और 22 जून किया गया। इन सात दिनों में जनपद के महज 348 किसानों से ही 10278 क्विंटल गेहूं सरकारी क्रय केेंद्रों पर खरीदा गया।