{"_id":"60d3740c8ebc3e356b66b962","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp63602605","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबों की ढुलाई में खेल, हटाए गए डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबों की ढुलाई में खेल, हटाए गए डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के 3500 परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों के लिए आईं पांच लाख किताबों के वितरण में ढुलाई के नाम पर हुए खेल को सीडीओ की पकड़ लिया। उनकी संस्तुति पर परियोजना निदेशक ने जिला समन्वयक (डीसी) को तत्काल प्रभाव से उसके पद से हटा दिया है और उन्हें सहायक शिक्षक के पद पर सोनभद्र वापस भेज दिया गया है।
पिछले साल जुलाई में ये किताबें आईं थीं। इन किताबों को विद्यालयों में भिजवाने के लिए ढुलाई के लिए करीब 20 लाख रुपये आवंटित हुए थे। बीआरसी से किताबें शिक्षक व प्रधानाध्यापक उठा ले जाने को विवश हुए थे, लेकिन भुगतान की नौबत आई तो बिल वाउचर बीईओ ने लगाए जो कि आठ लाख 67 हजार के थे। मार्च में हुए भुगतान की फाइल जब सीडीओ आकांक्षा राना के पास आई तो उन्होंने गड़बड़ी देख संशोधन के लिए जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता को लौटा दी।
इसके बाद बिल वाउचरों में कुछ कटौती करके दोबारा उन्हें आठ लाख 10 हजार रुपये की फाइल भेजी गई। सीडीओ ने डीसी पर नाराजगी जताई कि अगर वे न टोकतीं तो गलत भुगतान हो जाता। सीडीओ ने राज्य परियोजना निदेशक में जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित वर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिख दिया।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने इस लापरवाही पर डीसी को हटाने का आदेश भेज दिया। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि परियोजना निदेशक के आदेश पर डीसी को जनपद से रिलीव कर दिया गया है।