फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news

महामारी से बचाने के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करायें: डीएम

Wed, 02 Jun 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news
हरदोई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन कराएं और लोगों को जागरूक करें। वह मंगलवार को गांधी भवन सभागार में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में उपस्थित मास्टर ट्रेनर, खंड विकास अधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि ग्राम निगरानी समितियां को सक्रिय करें। घर-घर जाकर पुरुष एवं महिलाओं को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने, उचित दूरी बनाने, साबुन या सैनेटाइजर से हाथ साफ करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि गांव के सभी 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्यिों को कोरोना टीका प्राथमिकता पर लगवाएं।
विज्ञापन

डब्लूएचओ की डॉ. सौम्या देव ने कहा कि निगरानी समिति के सभी सदस्य ग्रामीणों की भ्रांतियां दूर कराए। ग्रामीणों को बताएं कि टीकाकरण से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है, किसी-किसी को थोड़ा बुखार आ जाता है जो पैरासीटामॉल गोली के सेवन से दो-तीन दिन में ठीक हो जाता है। भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समझाएं कि बच्चों को स्तनपान कराने व माहवारी के दौरान भी टीकाकरण करा सकती है, परंतु गर्भवती महिलाओं को अभी टीकाकरण में शामिल नहीं किया गया है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, डीडी कृषि डॉ. आशुतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी द्वितीय संजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed