फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news

हरदोई के अनिल और दिनेश बने सीओ

Wed, 02 Jun 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news
हरदोई। मूल रूप से हरदोई के निवासी लखनऊ और रायबरेली में तैनात निरीक्षकों को क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। मंगलवार को दोनों को पदोन्नति से जुड़े बैज और स्टार लगाए गए। इससे उनके परिजनों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

गोपामऊ के निकट स्थित हरियावां विकास खंड के ग्राम दौलतपुर निवासी अनिल कुमार मिश्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश फायर सर्विस के मुख्यालय में तैनात हैं। अब तक वे निरीक्षक के पद पर थे। अब शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 35 रिक्त पदों पर पदोन्नतियां की हैं। इसी क्रम में अनिल कुमार मिश्रा को क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। मंगलवार को फायर सर्विस के अपर पुलिस महानिदेशक विजय प्रकाश की मौजूदगी में प्रांतीय पुलिस सेवा के स्टार अनिल मिश्रा को लगाए गए।
विज्ञापन

अनिल मिश्रा अपने कार्यकाल में विभिन्न अवॉर्ड पा चुके हैं। उत्कृष्ट सेवा सम्मान और उत्कृष्ट सेवा पदक भी उन्हें मिला है। उनकी पदोन्नति पर शिव ओम त्रिपाठी, भरत पांडेय, शेखर पांडेय, विवेक आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम तेरिया निवासी दिनेश कुमार पांडेय इन दिनों रायबरेली जनपद में तैनात हैं। बीती 15 अगस्त को उन्हें अति उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। उन्हें भी पदोन्नति मिली है। वे भी अब सीओ हो गए हैं। रायबरेली के आला पुलिस अधिकारियों ने दिनेश पांडेय के सिल्वर स्टार लगाए और बधाई दी। दिनेेश पांडेय की इस उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव में भी खुशी और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed